25 नवंबर 2014 - 18:38
 समय विस्तार ही, बंद गली से निकलने का मार्ग था

संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने गुट पांच धन एक और ईरान के मध्य परमाणु वार्ता में समय सीमा के बढ़ाए जाने को बंद गली से निकलने का एकमात्र मार्ग बताया है।

संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने गुट पांच धन एक और ईरान के मध्य परमाणु वार्ता में समय सीमा के बढ़ाए जाने को बंद गली से निकलने का एकमात्र मार्ग बताया है।
अलाउद्दीन बोरोजर्दी ने 24 नवंबर को ईरान तथा गुट पांच धन एक के बीच होने वाली परमाणु वार्ता में समय अविध को बढ़ाए जाने की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस वार्ता में फंसे रहने से बचने का एकमात्र मार्ग यह था कि परमाणु वार्ता की अवधि को बढ़ाया जाए ताकि वार्ता को जारी रखा जा सके।
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीति यह है कि वह अपने रुख़ पर डटा रहे और उससे बिल्कुल भी पीछे न हटे।
उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस्राईल और कुछ क्षेत्रीय देशों का दबाव ही परमाणु वार्ता में समस्या का कारण बना है, आशा व्यक्त की कि अन्तिम समय सीमा अर्थात पहली जुलाई 2015 को ईरान के हित में समझौता हो जाएगा।